श्री श्री राधा श्यामसुन्दर जी का भव्य नौका विहार कार्यक्रम हुया

श्री श्री राधा श्यामसुन्दर जी का भव्य नौका विहार कार्यक्रम हुया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 2 जून। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ बीकानेर के तत्वावधान में बीकानेर में कल श्री श्री राधा श्यामसुन्दर जी का भव्य नौका विहार कार्यक्रम हुया।यह कार्यक्रम होटल पद्मिनी निवास में इस्कॉन बीकानेर द्वारा बहुत बड़े स्तर पर आयोजित किया गया। इसमें श्री श्री राधा श्यामसुन्दर जी के विग्रह को पानी में नौका में घुमाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस्कॉन बीकानेर के केंद्र प्रभारी श्रीमान संकर्षण प्रिय दास जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण उत्सव प्रिय है उन्हें उत्सव बहुत पसंद है और सभी उत्सव मनाने का उद्देश्य है कि हम सदा श्री कृष्ण का स्मरण रखें और कभी श्री कृष्ण को भूले नहीं।
इस कार्यक्रम में निरंतर हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन हो रहा था और श्रीमान प्रेम प्रदीप दास जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 100 से अधिक भक्त शामिल हुए।
श्रीमान रघुवीर दास जी ने बताया कि सभी भक्त भगवान के लिए विभिन्न प्रकार के भोग लाए थे और उन्हें श्रद्धा के साथ अर्पित किए। अंत में सभी भक्तों के लिए स्वादिष्ट प्रसाद था।

pop ronak

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *