पी.बी.एम. हॉस्पिटल में पशुजन्य रोगों के प्रति जागरूकता अभियान शुरू

कोर्ट के स्थगन के बाद शिक्षकों को बड़ी राहत; अब बिना वसूली के पारित होंगे अटके हुए वेतन बिल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 14 जून। पी.बी.एम. हॉस्पिटल में शनिवार को 16 नंबर ओपीडी मरीजों को पशुजन्य रोगों, विशेष रूप से ब्रुसेलोसिस और अन्य जूनोसिस बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया गया। प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के मार्गदर्शन में चल रहे इस जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. पी.डी. तंवर और डॉ. विकास बेनीवाल एवं डॉ . दीप शिखर आचार्य ने मरीजों के साथ बातचीत कर उन्हें इन रोगों से बचने के उपायों की जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह अभियान नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के वन हेल्थ प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया। पी.बी.एम. हॉस्पिटल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पिछले दो वर्षों से डॉ. अंजली गुप्ता, वरिष्ठ आचार्य एवं नोडल अधिकारी के नेतृत्व में एक सेंटिनल साइट स्थापित है, जहां पशुजन्य रोगों से संबंधित जांच, जैसे एलिजा टेस्ट, नियमित रूप से की जा रही हैं। इस सेंटिनल साइट का समझौता (MoU) भारत सरकार के साथ संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. गुंजन सोनी द्वारा किया गया है।

pop ronak

इस अवसर पर मरीजों को बताया गया कि पशुजन्य रोग, जैसे ब्रुसेलोसिस, पशुओं से मनुष्यों में फैल सकते हैं और इनसे बचाव के लिए स्वच्छता, पशुओं के साथ सुरक्षित संपर्क और उचित जांच जरूरी है। डॉ. तंवर ने कहा कि “जागरूकता और समय पर जांच से इन रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है।” इस अवसर पर प्राचार्य डॉ .गुंजन सोनी ने कहा कि यह पहल न केवल मरीजों को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण है, बल्कि वन हेल्थ दृष्टिकोण को बढ़ावा देकर मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी योगदान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *