अजित फाउण्डेशन द्वारा विश्व संगीत दिवस पर संगीत संध्या का आयोजन

अजित फाउण्डेशन द्वारा विश्व संगीत दिवस पर संगीत संध्या का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

संगीत साधना से साधक तक की यात्रा है- पं. पुखराज शर्मा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 21 जून। अजित फाउण्डेशन द्वारा विश्व संगीत दिवस पर संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ पं. पुखराज शर्मा ने संगीत की बारिकियों को बताते हुए कहा कि संगीत साधना का वह विषय है जिसमें साधक का तपना पड़ता तभी निखार आता है। पं. शर्मा ने कहा कि चाहे कोई भी कला हो उसके लिए रियाज करना परम आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संगीत केवल गायन एवं श्रवण मात्र के लिए नहीं संगीत का उपयोग अब चिकित्सा क्षेत्र में भी होने लगा है। चिकित्सा क्षेत्र में इसको म्यूजिक थैरेपी कहा जाता है। संगीत के द्वारा अवसाद, चिंता एवं तनाव को कम किया जा सकता है। वहीं शरीर में रक्तचाप, नींद, श्वसन, तंत्रिका तंत्र आदि में सुधार लाया जा सकता है। पं. पुखराज शर्मा ने कहा कि हमें संगीत को विशेष दिवस तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए हमें संकल्पबद्ध होकर संगीत के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए तभी हमारी संगीत साधना पूरी हो सकती है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर राजस्थानी लोक गीत एवं भजनो की प्रस्तुतियां दी गई। तथा तबले पर सुप्रसिद्ध तबलावादक नवल श्रीमाली ने संगत की। कार्यक्रम में भक्तिरस एवं वाणी गायन की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *