अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसपी मेडिकल कॉलेज में 400 डॉक्टरों ने किया सामूहिक योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसपी मेडिकल कॉलेज में 400 डॉक्टरों ने किया सामूहिक योग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीकानेर स्थित एसपी मेडिकल कॉलेज परिसर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा जगत की लगभग 400 डॉक्टरों की भागीदारी रही। यह आयोजन हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पिंटू नाहटा, योग प्रशिक्षिका ऋषिका व्यास और उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पिंटू नाहटा

कार्यक्रम में डॉक्टरों ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार विविध योगासन जैसे सर्वांगासन, हलासन, शीर्षासन, अर्द्धमत्स्येन्द्रासन, पश्चिमोत्तानासन और मयूरासन का अभ्यास किया। डॉ. नाहटा ने प्रतिभागियों को न केवल योगासन सिखाए, बल्कि उनके स्वास्थ्य लाभों को भी सरल भाषा में समझाया। उन्होंने चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि “योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है और यह हमारे चिकित्सा तंत्र का पूरक बन सकता है।” वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेश शर्मा ने योग को आत्मिक उन्नयन का माध्यम बताया, जबकि डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल ने संस्थागत स्तर पर योग को बढ़ावा देने के सुझाव रखे।

कार्यक्रम में आईएमए, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, नर्सिंग संगठन समेत चिकित्सा क्षेत्र के कई संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। डॉ. राहुल हर्ष ने सभी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक प्रयास की मिसाल बताया।

उल्लेखनीय उपस्थिति में डॉ. एम साबिर, डॉ. अशोक सिंघल, डॉ. अशोक परमार, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. हरमीत, डॉ. अनंत, डॉ. विनोद छींपा, डॉ. मनोहरलाल दवा, डॉ. सुशील फलोदीया, डॉ. बीएल खजोटीया, डॉ. स्वाती फलोदिया-कोचर, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. सचिन देसाई, डॉ. मोहम्मद अबरार, डॉ. सीएस मोदी सहित दर्जनों प्रमुख चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. मिनाक्षी झाखड़ ने किया। समापन पर सामूहिक संदेश के रूप में यह आह्वान किया गया कि योग न केवल स्वास्थ्य का विज्ञान है, बल्कि स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम भी है। यह आयोजन चिकित्सा समुदाय के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा का संचारक बना और समाज के लिए योग को अपनाने का प्रभावी संदेश प्रसारित करने में सफल रहा।

 

 

 

adv change on 24 oct 2026