ऑपरेशन सिन्दूर की महिला योद्धाओं की चित्रकारी देख अभिभूत हुए भावी सीए

ऑपरेशन सिन्दूर की महिला योद्धाओं की चित्रकारी देख अभिभूत हुए भावी सीए
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 21 जून। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाऊंटेंट ऑफ इंडिया बीकानेर ब्रांच में प्रैक्टिस कर रहे भावी सीए छात्र छात्राऐं बीकानेर जिला उद्योग संघ में बनी आर्ट गैलेरी देख रोमांचित हो उठी | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाऊंटेंट ऑफ इंडिया बीकानेर ब्रांच अध्यक्ष हेतराम पूनिया ने बताया कि आर्ट गैलेरी में बनी ओपरेशन सिन्दूर में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर देखना युवा छात्राओं के लिए प्रेरणास्पद है | भारत पाक युद्ध की घड़ी में महिलाओं द्वारा युद्ध की कमान संभालना पूरे देश की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है और प्रेरणास्पद भी है |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, यहाँ के उद्योग धंधे, देश की ख्यातनाम हस्तियाँ मदर टेरेसा, महात्मा गांधी, डॉ करणीसिंह, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, गौतम बुद्ध की पेंटिंग की हुई तस्वीरें, शहर का पुराना व नया स्वरुप , मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा हो या यहां का चर्च इन सभी शहर की विरासतों को एक ही छत के नीचे फोटो आर्ट गैलेरी के रूप में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने दर्शकों के लिए स्थापित किया है। साथ ही संविधान का निर्माण करने वाली विभूतियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित संविधान गैलेरी का निर्माण करवाया गया है | इस गैलेरी का निर्माण का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से परिचित करवाने व देश की बहादुर बेटियों को गरिमापूर्ण सम्मान दिलाने के लिए गया है | इस अवसर पर सीए राकेश जाखड़, सीए महेश लखेसर, सीए मुकेश शर्मा, सीए राजेश भूरा, सीए अभय शर्मा, सीए सुमित नौलखा, सीए मनमोहन मोदी आदि उपस्थित हुए ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *