कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित

कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 22 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मंडल मुख्यालय, बीकानेर के तत्वावधान एक माह का कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर शहीद मेजर पूरण सिंह राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं सहायक स्टेट कमीश्नर, स्काउट राजेन्द्र जोशी ने की । मुख्य अतिथि मंडल सहायक आयुक्त रामजस लिखाला थे। इस अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन में सहायक स्टेट कमिशन राजेन्द्र जोशी ने कहा कि स्काउटिंग अनुशासन का पर्याय हैं,उन्होंने कहा कि स्काउट आंदोलन में युवाओं को समाज सेवा के साथ-साथ रोजगार का प्रशिक्षण ऐसे शिविरों में मिलता है, जोशी ने कहा कि छोटी-छोटी घरेलु उपयोग की वस्तुओं को बेहतर ढंग से सिखाया जाना उल्लेखनीय है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मीनाक्षी भाटी सीओ गाइड बीकानेर ने बताया सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही उत्साह के साथ अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शैली का प्रदर्शन किया
इस प्रशिक्षण शिविर में संचालित सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी, पेंटिंग, ब्यूटीशियन, आत्मरक्षा, योगा, खेल, नृत्य, कुकिंग , नेल आर्ट, ब्यूटीशियन, इंग्लिश स्पोकन, कंप्यूटर, हस्त लेखन तथा अनेक प्रकार की गतिविधियों की एक झलक समापन समारोह पर प्रस्तुत की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शिविर समन्वयक एवं प्राचार्य श्रीमती पिंकी शर्मा ने बताया कि सृजनात्मक गतिविधियों के द्वारा सर्वांगीण विकास किया जा सकता है जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि की जा सके तथा उन्होंने यह भी बताया कि इस शिविर का उद्देश्य सभी प्रतिभागियों का सर्वांगीण विकास करते हुए उनमें छुपी हुई प्रतिभा को निखरना है है जिससे भविष्य को सुनहरा और सक्षम बनाया जा सके।

अतिथियों ने शिविर के दौरान बनाए गई उपयोगी सामग्री के प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संभागियों को प्रमाण पत्र वितरण कर प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम में नंद किशोर राजपुरोहित जिला समाज कल्याण अधिकारी , ओमप्रकाश सुथार निदेशक जन शिक्षण संस्थान ,देवेश सारण डूंगर कॉलेज , जानोपयोगी सेवा संस्थान के संयोजक देवेंद्र शुक्ला अनुभागाधिकारी कार्मिक विभाग शिक्षा सचिवालय जयपुर , मालकोश आचार्य जिला कार्यक्रम समन्वयक , प्रेम बिश्नोई सहित अनेक महानुभाव उपस्थित हुए।

प्रशिक्षण शिविर में आरती खंडेलवाल, सुलोचना सुथार, इशरत , हिमानी शर्मा, राजश्री गोदारा, अंजुमन आरा , नेल आर्टिस्ट जानवी सोनी, ब्यूटीशियन कौशल्या , मेंहदी आर्टिस्ट मोनिका, मेकओवर भावना गहलोत, चंचल सैन न्यूरोथेरेपिस्ट, ब्यूटीशियन सीमा भार्गव , मोनिका, आदि सभी ने प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण मनोयोग से सहयोग किया। इसके साथ-साथ जनोपयोगी सेवा संस्थान हिंडौन सिटी, करौली, यूथ संकल्प न्यूज एंड सोशल फाउंडेशन, जाह्नवी नेल्स स्टूडियो बीकानेर, रोलिंग स्टोन क्लब बीकानेर, एमके ब्यूटीपार्लर उदयरामसर और सीमा मेकओवर हेयर एंड ब्यूटीपार्लर रानी बाज़ार बीकानेर आदि ने अभिरुचि केंद्र के सफल संचालन की शुभकामनाएं दी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *