विश्व संगीत दिवस और योग दिवस पर रोटरी क्लब बीकानेर आध्या का भव्य ‘ड्रम सर्कल’ आयोजन

विश्व संगीत दिवस और योग दिवस पर रोटरी क्लब बीकानेर आध्या का भव्य ‘ड्रम सर्कल’ आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 22 जून। विश्व संगीत दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब बीकानेर आधार द्वारा 21 जून को मधुबन रिसॉर्ट में एक अनूठे और ऊर्जावान ड्रम सर्कल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन संगीत, ताल और सामूहिक ऊर्जा का अद्भुत संगम रहा, जिसमें लगभग 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का संचालन अहमदाबाद से आयी ड्रम एक्सपर्ट अकुल रावल और उनकी टीम ने किया। लगभग डेढ़ घंटे तक उन्होंने ड्रमिंग और ताल के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को सामूहिक ऊर्जा, तालमेल और सकारात्मकता से भरपूर एक यात्रा पर ले गए।

pop ronak

कार्यक्रम की संयोजक भावना राजवानी और सुषमा मोहता रहीं, जिनकी सूझबूझ और व्यवस्थापन ने आयोजन को उत्कृष्ट बनाया। क्लब अध्यक्ष प्रियंका बैद और सचिव तानु मेहता के नेतृत्व में यह आयोजन रोटरी क्लब की सामाजिक छवि को सशक्त करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास सिद्ध हुआ।

यह आयोजन न केवल संगीत और योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक ऊर्जा का संचार करने वाला रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक आनंद का प्रतीक भी बना।
“ताल से जुड़ो – आत्मा को जगाओ!” इस संदेश के साथ यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *