अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की कुछ और खबरें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की कुछ और खबरें
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

किलपॉक तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चेन्नई , 22 जून। ( स्वरूप चन्द दांती ) तेरापंथ महिला मण्डल, किलपॉक द्वारा इको पार्क, सेतपेट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित हुआ। नमस्कार महामन्त्र के पश्चात महाप्राण ध्वनी से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सुश्री छवी सुराणा ने यौगिक क्रियायें, प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती भारती मुथा एवं साधना परमार ने ध्यान, योगासन करवायें। प्रातःकाल भ्रमण को आये हुए किलपॉक डायरेक्टर ऑफ पुलिस अधीक्षक श्रीमती झरीना बेगम एवं अन्य तीन शहर के डी सी और अनेको गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में सहभागी बने।

pop ronak

किलपॉक डी सी ने योगाभ्यास कार्यक्रम के सुन्दर संचालन की सराहना की और आग्रह किया कि नियमित यह कार्यक्रम कराएं तो और भी जनोपयोगी रहेगा। किलपॉक महिला मण्डल अध्यक्षा अनिता सुराणा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। महिला मण्डल राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या माला कातरेला ने तमिल भाषा में प्रस्तुती दी। इस अवसर पर किलपाॅक तेरापंथ सभाध्यक्ष अशोक परमार, उपाध्यक्ष धर्मीचन्द छल्लाणी, मंत्री विजय सुराणा, महिला मण्डल पदाधिकारी गण, सदस्य एवं अच्छी संख्या में लोगों की उपस्थिती रही। चारों डी सी का महिला मण्डल द्वारा अभिनन्दन किया गया। मंत्री वनिता नाहर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। अंत में सभी को एनर्जी ड्रिंक पिलाया गया।
===========

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘मस्ती की पाठशाला’ का भव्य समापन

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ज्ञानतीर्थ योग सेंटर, बीकानेर द्वारा 17 से 21 जून तक पाँच दिवसीय “मस्ती की पाठशाला” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। समापन समारोह आज शाम केंद्र प्रांगण में योग गुरु इंदरजीत शंगारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री अरुण जोशी थे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. योगिता सोनी एवं प्रोफेसर राकेश गर्ग उपस्थित रहे।

केंद्र संचालक इंदरजीत शंगारी ने बताया कि इस पाँच दिवसीय शिविर में कुल 43 बच्चों ने भाग लिया। शिविर के दौरान बच्चों को योग, विविध आसनों, प्राणायाम, शारीरिक व्यायाम, पिरामिड ध्यान और व्यावहारिक ज्ञान का अभ्यास करवाया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में हेड मास्टर जवाहर अनेजा, रेखा घई और सरोज जोशी का विशेष योगदान रहा। समारोह में अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। अंत में इंदरजीत शंगारी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और बच्चों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
==============

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *