बीकानेर भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी

बीकानेर भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 23 जून। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर कार्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके द्वारा देश हित में दिए गए बलिदान पर बोलते हुए सुमन छाजेड़ ने कहा डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में हुआ था जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी ने 23 जून 1953 को कश्मीर में अंतिम सांस ली। मुखर्जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो सरकार नहीं चलेगी’ का नारा दिया था इस लक्ष्य के लिए उन्होंने आंदोलन भी किया। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि कश्मीर हमारा है और कश्मीर में एक विधान एक निशान और एक प्रधान होना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर वह सब कुछ कर दिखाया जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इच्छा थी। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान व्यर्थ नहीं गया। जो वह चाहते थे उनके सोच के अनुसार ही कश्मीर में धारा 370 हटाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रामेश्वर पारीक ने बताया कि उस समय प्रधानमंत्री की कार्यशैली से आहत होकर ही श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया और संघ का साथ लेकर निकल पड़े। भारतीय जनसंघ राजनीति में आगे बढ़ने लगा। तब कश्मीर का झंडा अलग था, कानून अलग था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया उनकी संदिग्ध मौत हुई, उन्हें धीमा जहर दिया गया। इसकी जांच की लगातार मांग की लेकिन वहां की सरकार की हठधर्मिता से जांच नहीं हुई। आज की श्रद्धांजलि सभा में कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *