डॉ. राजेंद्र शर्मा को मनोविज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया

डॉ. राजेंद्र शर्मा को मनोविज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 30 जून। बीकानेर के राजेंद्र शर्मा को शिक्षा और मनोविज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अमेरिका के डेलावेयर राज्य के जीएचपी विश्वविद्यालय द्वारा मनोविज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। यह सम्मान पीपल फोरम ऑफ इंडिया भारत सेवक समाज के तत्वावधान में दिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शर्मा को यह उपाधि पिछले 10 वर्षों में शिक्षा और मनोविज्ञान के क्षेत्र में किए गए नवाचारों और “सुसाइड इज नॉट द सॉल्यूशन” नेशनल कैंपेन में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए मिली है। उनके प्रेरणादायी कार्यों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई लोगों के जीवन को नई दिशा दी है।

pop ronak

राजेंद्र शर्मा भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल पर एक रजिस्टर्ड काउंसलर हैं और वर्तमान में आर्मी स्कूल में शिक्षक के तौर पर आर्मी पर्सन के बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। हाल ही में उन्हें शिक्षक रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है और वे कई सामाजिक सद्भाव संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। उनकी यह उपलब्धि उनके समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *