केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं अब 11 जिलों के युवाओं तक पहुंचाएगा ‘प्रसार’ और निर्विकल्प फाउंडेशन

'प्रसार' एवं निर्विकल्प फाउंडेशन, केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 जुलाई। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को जनसंपर्क अधिकारियों के संगठन ‘प्रसार’ और निर्विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्तरीय युवा संपर्क अभियान’ के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवा कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और ‘प्रसार’ तथा निर्विकल्प द्वारा इन योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने की यह पहल सराहनीय है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

11 जिलों में होंगे ‘युवा संकल्प’ कार्यक्रम
‘प्रसार’ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिशंकर आचार्य ने बताया कि ‘प्रसार’ द्वारा निर्विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों में ‘युवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में रोजगार, उद्योग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आरएसएलडीसी सहित विभिन्न विभागों की भागीदारी रहेगी। युवाओं को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी और आवश्यक आवेदन मौके पर ही करवाए जाएंगे।

pop ronak

कौशल विकास और करियर काउंसलिंग भी
निर्विकल्प फाउंडेशन के निदेशक डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि ‘युवा संकल्प अभियान’ के दौरान योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट, करियर काउंसलिंग, ऑन-स्पॉट प्लेसमेंट, वित्तीय साक्षरता और निवेश की जानकारी भी दी जाएगी। पश्चिमी राजस्थान में सौर ऊर्जा की संभावनाओं और इससे जुड़े रोजगार के अवसरों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों का एक पैनल तैयार किया गया है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, चंपालाल गेदर, अशोक बोबरवाल और पंकज अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *