शिक्षा मंत्री दिलावर ने नापासर में मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा निर्मित संस्कृत विद्यालय के कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण

शिक्षा मंत्री दिलावर ने नापासर में मुंधड़ा ट्रस्ट के संस्कृत विद्यालय की कक्षाओं का उद्घाटन किया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 जुलाई। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज नापासर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में श्रीमती सीएम मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित प्रथम तल के कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा और उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मूंधड़ा परिवार ने दानशीलता की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया है। दिलावर ने नवनिर्मित कक्षा कक्षों का अवलोकन किया और कहा कि इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों की भी जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

pop ronak

कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी डॉ. किशन उपाध्याय ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह किशन मूंधड़ा और श्रीमती सूरज देवी दिलावर मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, संतोष आसोपा, देवकिशन यादव, मनोज सारस्वत और मनमोहन सुथार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार स्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *