रामझरोखा कैलाशधाम में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, रुद्र महायज्ञ में सैकड़ों ने दी आहुतियाँ

रामझरोखा कैलाशधाम में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 20 जुलाई। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम आश्रम में रविवार को महादेव मंडल के भक्तों ने रुद्राभिषेक और रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया। गुरुदेव श्री रामदासजी महाराज की कृपा से नर्बदेश्वर महादेव का अभिषेक और भव्य शृंगार किया गया। रुद्र महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति और जन कल्याण की कामना की।
सावन माह में महादेव की असीम कृपा बरसती है – श्री सरजूदासजी महाराज
इस अवसर पर आशीर्वचन देते हुए राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने कहा कि श्रावण मास केवल एक धार्मिक महीना नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, ऊर्जा और अध्यात्म का संगम है। उन्होंने बताया कि भोलेनाथ का विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक, व्रत, जप और तप करने से भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने आगे कहा कि महादेव की महिमा अपरंपार है। भगवान शिव का महाकाल रूप ग्रह-नक्षत्रों के दुष्प्रभाव और काल से भी रक्षा करने वाला है। उन्होंने श्रावण माह में व्रत रखने और सात्विक भोजन करने से स्वास्थ्य बने रहने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *