बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट महेश जाट का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला अवॉर्ड

बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट महेश जाट का सम्मान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 1 अगस्त। आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में देश के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले भारतीय सेना और बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के अधिकारियों को गुरुवार को सेना ने सम्मानित किया। बीकानेर के आर्मी कैंट में आयोजित समारोह में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना, बीएसएफ और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के बीच बेहतरीन तालमेल की सराहना की गई। उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान- इस अवसर पर, बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट महेश चंद जाट को ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन आर्मी के साथ इंटेलिजेंस नेटवर्क पर बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान आर्मी कमांडर, साउथ वेस्टर्न कमांड जयपुर के लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने प्रदान किया। महेश चंद जाट ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन का बीएसएफ के साथ बेहतर तालमेल बैठाने में उल्लेखनीय योगदान दिया था। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त बीकानेर, आईजी बीकानेर रेंज सहित कई आला अधिकारी उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

‘समन्वय’ और ‘विकसित भारत-2047’ का आह्वान
बीकानेर सैन्य स्टेशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, सीमा सुरक्षा बल के जवान, प्रतिष्ठित सिविल एडमिनिस्ट्रेशन और भारतीय सेना के पूर्व सैनिक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का नाम ‘समन्वय’ था, जो तालमेल, सद्भाव, सहयोग और आपसी सम्मान की भावना का सटीक प्रतीक है। आर्मी कमांडर ने समारोह में मौजूद लोगों से ‘विकसित भारत-2047’ को एक वास्तविकता और शानदार बनाने के लिए राष्ट्र दृष्टिकोण से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बीकानेर में चल रहे विकास कार्यों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और संपूर्ण नागरिक प्रशासन के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में हो रहे प्रयासों में सहायक हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *