महाजन फायरिंग रेंज: खेत जा रहे किसान की सेना के जवानों ने की ‘पिटाई’, संदिग्ध समझकर पकड़ लिया

महाजन फायरिंग रेंज: खेत जा रहे किसान की सेना के जवानों ने की 'पिटाई', संदिग्ध समझकर पकड़ लिया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 दिसंबर। बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज इलाके में सेना के जवानों द्वारा एक किसान के साथ मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। गुरुवार की रात अपने खेत की रखवाली करने जा रहे किसान राजाराम को गश्त कर रहे सैनिकों ने संदिग्ध मानकर पकड़ लिया और कथित तौर पर उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद घायल किसान ने पुलिस में परिवाद देकर न्याय की गुहार लगाई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संदिग्ध समझकर की मारपीट, सिर और कान में आई चोटें
पीड़ित किसान राजाराम ने पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि गुरुवार रात वह अपने एक साथी के साथ खेत संभालने जा रहा था। इसी दौरान सेना के करीब 10 से 15 जवानों ने उन्हें रोक लिया। सैनिकों को देखकर राजाराम का साथी तो मौके से भाग निकला, लेकिन जवानों ने राजाराम को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण राजाराम के सिर में गहरी चोट आई है और कान के पास से खून बहने लगा। किसान का आरोप है कि वह केवल अपनी फसलों की देखरेख के लिए वहां गया था, लेकिन जवानों ने बिना सच्चाई जाने उस पर बर्बरता की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पुलिस की जांच और विरोधाभासी बयान
घटना की जानकारी मिलने पर महाजन पुलिस शुक्रवार सुबह मौके पर पहुँची और मौका-मुआयना किया। घायल किसान को इलाज और मेडिकल जांच के लिए बीकानेर रेफर किया गया है। मामले में पुलिस अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास भी देखने को मिला; जहाँ महाजन थानाधिकारी भजनलाल ने किसी भी तरह का परिवाद मिलने से इनकार किया, वहीं एडिशनल एसपी ग्रामीण बनवारी लाल ने पुष्टि की है कि किसान का परिवाद प्राप्त हुआ है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फायरिंग रेंज के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास अक्सर सुरक्षा कारणों से सेना और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विवाद की खबरें आती रहती हैं।

===========

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *