मेडिकल कालेज में 7th बैच और कॉलेज प्रशासन की बैठक आयोजित

मेडिकल कालेज में 7th बैच और कॉलेज प्रशासन की बैठक आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर , 6 नवंबर। सरदार
पटेल मेडिकल कालेज में सोमवार को 7 वें बैच (1965) के पूर्व विद्यार्थियों से कॉलेज प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज समस्त विभागाध्यक्षों ने अब तक हुवे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। पूर्व मेडिकल स्टूडेंट्स ने कालेज के विकास में भागीदर बनने की इच्छा प्रकट की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक में प्राचार्य डॉक्टर सोनी ने इस दौरान अपने कार्यकाल में हुए नवाचारों एवं विकास कार्यों की पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति दी, इसमें बताया की किस प्रकार आधुनिक इलेक्ट्रोनिक उपकरणों से कॉलेज के सभी विभाग सुसज्जित किये गये है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वहीं ऑस्ट्रेलिया से डॉ. गुरजीत, इंग्लैण्ड से डॉ. हनुमान शर्मा, अमेरिका से डॉ. सतीश शर्मा एवं बीकानेर से डॉ. रामचन्द्र शर्मा ने बैच की तरफ से अपनी भावनाएं प्रकट की और बताया कि किस प्रकार कालेज के उत्थान में पूर्व छात्र सामूहिक रूप से योगदान कर सकते हैं।

बैठक में बैच के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तेज गोपाल भटनागर ने डॉ सोनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंत में शब्दमान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ एस एन हर्ष ने किया।

ये विभागाध्यक्ष हुए बैच मीट में सम्मिलित

अतिरिक्त प्राचार्य डॉ अनीता पारीक तथा डॉ रेखा आचार्य, डॉक्टर एस.पी. व्यास, डॉक्टर आरडी मेहता, डॉक्टर बृजेंद्र बिनावरा, डॉ गौरव गुप्ता, डॉक्टर अनीता वर्मा, डॉक्टर रिद्धिमा, डॉक्टर आरके सोनी, डॉक्टर अरुण भारती, डॉक्टर श्री गोपाल गोयल, डॉक्टर विनोद छींपा, डॉक्टर माणक गुजरानी, डॉक्टर रजनीश बरार आदि विभाग अध्यक्ष बैठक में शामिल रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *