एसजेपीएस में रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर ‘आध्या’ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

एसजेपीएस में रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर 'आध्या' द्वारा 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम का सफल आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 13 अगस्त। स्वतंत्रता सप्ताह के उपलक्ष्य में, श्री जैन पब्लिक स्कूल (एसजेपीएस) में रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर ‘आध्या’ के सहयोग से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देश-प्रेम और राष्ट्रीयता के मूल्यों को बनाए रखना था।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां
शाला प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने बीडीए कमिश्नर आईएएस अपर्णा गुप्ता के नेतृत्व में आई रोटरी क्लब ‘आध्या’ की नौ सदस्यीय टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। क्लब की सदस्य सीए मोनिका पच्चिसिया ने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे, जिनका छात्रों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। क्लब की एक अन्य सदस्य श्रीमती विनीता सामसुखा ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार सकारात्मक प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शाला अध्यक्ष विजय कुमार कोचर ने ‘आध्या’ टीम को उनके निस्वार्थ समाज सेवा, जन-चेतना कार्यों और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने के अथक प्रयासों के लिए सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी को देश सेवा, शुद्ध आचरण, भारतीय संस्कृति के नैतिक मूल्यों को बनाए रखने और स्वच्छ व भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। शालाध्यक्ष ने ‘आध्या’ टीम द्वारा विद्यार्थियों में स्वतंत्रता का मनोबल ऊंचा रखने के लिए प्रतीक रूप में हस्तबंध तिरंगा रिबन वितरित करने की सराहना करते हुए विशेष आभार व्यक्त किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शाला प्रधानाचार्या ने एसजेपीएस द्वारा नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान करने की स्कूल व्यवस्थाओं का संक्षिप्त परिचय दिया और विद्यार्थियों को तिरंगा सम्मान के लिए प्रेरित करने हेतु ‘आध्या’ टीम के आगमन पर आभार व्यक्त किया। शाला सचिव सीए माणक कोचर और सीईओ सीमा जैन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए शाला परिवार को जोड़ने पर ‘आध्या’ टीम को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बधाई दी और अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय गौरव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *