विरासत संवर्द्धन संस्थान द्वारा टी.एम. ऑडिटोरियम में गजल, सूफी और मधुर गीतों की शाम रविवार को

विरासत संवर्द्धन संस्थान द्वारा टी.एम. ऑडिटोरियम में गजल, सूफी और मधुर गीतों की शाम रविवार को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 16 अगस्त। विरासत संवर्द्धन संस्थान के तत्वावधान में आज, 17 अगस्त को सायं 7:30 बजे टी.एम. ऑडिटोरियम में एक भव्य गजल, सूफी गीत एवं सुमधुर गीतों के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर टी.एम. ऑडिटोरियम में टोडरमल लालानी के सान्निध्य में एक बैठक आयोजित हुई।
तैयारियों को अंतिम रूप
आयोजन प्रभारी डागा ने बताया कि कलाकारों को रिसीव करने से लेकर उनकी वापसी और कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्य निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन में मुख्य गायिका दिल्ली घराने की विशिष्ट गायिका वुसत इकबाल खान होंगी। संगीतकारों की टीम रविवार सुबह ही बीकानेर पहुँच चुकी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कला और संगीत को बढ़ावा
संस्थान के मंत्री भैरव प्रसाद कत्थक ने कहा कि संस्था द्वारा देश भर के ख्यातनाम कलाकारों को समय-समय पर बीकानेर आमंत्रित कर भव्य और मनमोहक आयोजन होते रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि बीकानेर के संगीत प्रेमियों और कलाकारों के लिए इस तरह के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं।

pop ronak

संगीतप्रेमी मनोहर सिंह ने बताया कि संस्थान के इन आयोजनों से बीकानेर के संगीत साधकों और संगीत रसिकों को आत्मिक तुष्टि मिलती है। साथ ही, यह उभरते कलाकारों को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है और उन्हें आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है। यह कार्यक्रम बीकानेर में कला और संस्कृति के संवर्द्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *