बीकानेर के सर्वांगीण विकास के लिए ये चुनाव है अहम – डॉ.बीड़ी कल्ला

बीकानेर पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बीड़ी कल्ला ने कहा है कि यह चुनाव बीकानेर के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर , 09 नवम्बर ।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बीड़ी कल्ला ने कहा है कि यह चुनाव बीकानेर के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए वे सतत प्रयासरत है। यह बात डॉ.कल्ला ने बुधवार को हुए सम्मान समारोह में कही। बुधवार कई मोहल्लों में सम्मान स्वागत समारोह रखा गया। शाम को झंवरों के चौक, बिन्नाणी चौक, मीणों का चौक, जेल रोड पर लेडि एल्गिन स्कूल के पास,बंगला नगर, बंगला नगर में कान गणेश मंदिर के पीछे व आसपास के क्षेत्रों में डॉ.कल्ला ने लोगों से संवाद किया। क्षेत्र के वासियों ने भी जमकर स्वागत और स्नेह बरसाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अभिभूत, आनंदित हुए…
बिन्नानी चौक में लखीजी जोशी परिवार की ओर से सुंदरकांड के पाठ और सम्मान समारोह रखा गया। डॉ.कल्ला में कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुष्प मालाएं पहनाकर कल्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्वागत के इसी क्रम में मीणा चौक में सत्कार और सम्मान किया गया।

pop ronak
BC opening

लेडी एल्गिन स्कूल के पास हुए कार्यक्रम में कल्ला ने बीकानेर के विकास की बात कही। बंगला नगर कान गणेश मंदिर में धोक लगाने के बाद मंदिर के पीछे हुए स्वागत सम्मान सारमोह में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने समर्थन का भरोसा दिलाया।

सद्भाव के पथ पर चला हूं

झंवरों के चौक में बुधवार शाम को हुए सम्मान समारोह में डॉ.कल्ला ने कहा कि वो हमेशा ही सद्भाव और शांति के रास्ते पर ही चले हैं। गांधीवादी विचारधारा का अनुसरण किया। बीकानेर के विकास की सोच को लेकर अग्रसर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा ही उनके जहन में बीकानेर का विकास कराना ही प्राथमिकता में रहा है।
सम्मान समरोह में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत और सत्कार किया। इस मौके पर डॉ.कल्ला ने कहा कि मैं नागरिकों का आभारी हूं। आपने जो प्यार दिया वो बनाए रखना। विकास कार्यो को कराने, आप लोगों का कोई भी काम कराने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। आपके स्नेह से अभिभूत और आनंदित हूं।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *