विद्युत मजदूर महासंघ की राष्ट्रव्यापी रैली, बीकानेर में ज्ञापन सौंपा गया

विद्युत मजदूर महासंघ की राष्ट्रव्यापी रैली, बीकानेर में ज्ञापन सौंपा गया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 अगस्त। भारतीय मजदूर संघ (BMS) की इकाई, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज बीकानेर में कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। भगवा झंडे और “भारत माता की जय” के नारों के साथ कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख माँगें
अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य चुन्नीलाल राजस्थानी ने बताया कि उनके मांग-पत्र में कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय माँगें शामिल हैं- राष्ट्रीय माँगें (केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, मनोहर लाल खट्टर को)। ‘वन नेशन-वन ग्रिड-वन सर्विस रूल’ को पूरे देश में लागू करना। विद्युत क्षेत्र में नई त्रिपक्षीय औद्योगिक समिति का गठन। सभी प्रकार के निजीकरण पर रोक लगाना। समस्त राज्यों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू करना। मुख्यमंत्री को 24 सूत्रीय मांग-पत्र का ज्ञापन सौंपा गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उपस्थित पदाधिकारी
इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास, विद्युत महासंघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य चुन्नीलाल राजस्थानी, जिला मंत्री दीपक चतुर्वेदी, डिस्कॉम उपाध्यक्ष प्रेमसुख बिश्नोई, और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *