कच्ची छत गिरने से बच्चे की मौत

बीकानेर में कच्ची छत गिरने से बच्चे की मौत
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 अगस्त – बीकानेर के लूणकरणसर इलाके में भारी बारिश के बाद एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक कच्चे मकान की छत गिरने से 10 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना देर रात करीब 3 बजे मलकीसर छोटा गांव के चक 17 एमकेडी में हुई।
दर्दनाक हादसा
मृतक बच्चे की पहचान शौर्य के रूप में हुई है, जो अपनी मां ममता के पास सो रहा था। लकड़ी और घास-फूस से बनी छत अचानक शौर्य के ऊपर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां को भी पैर में चोटें आईं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना के समय शौर्य के पिता धर्मपाल घर में ही थे और तेज बारिश के पानी को रोकने की कोशिश कर रहे थे। वो खुद तो बच गए, लेकिन उनका बेटा और पत्नी छत की चपेट में आ गए। परिजन तुरंत शौर्य को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे का शव फिलहाल सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल और प्रधान कानाराम गोदारा मौके पर पहुंचे।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *