जिला अस्पताल में इंजेक्शन के बाद 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 2 रेफर, नर्सिंग कर्मी हटाए गए

जिला अस्पताल में इंजेक्शन के बाद 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 अगस्त। बीकानेर के जस्सूसर गेट स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक बड़ी लापरवाही सामने आई। एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगने के बाद 10 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को तेज कंपकंपी और बेचैनी होने लगी, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
लापरवाही का आरोप और परिजनों का हंगामा
बच्चों की बिगड़ती हालत देख उनके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि नर्सिंग कर्मियों ने सिफोटेक्सिम एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने से पहले जरूरी ‘टेस्ट डोज’ नहीं लगाया, जो एक गंभीर लापरवाही है। पूरा इंजेक्शन सीधे देने से बच्चों को रिएक्शन हो गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी को बुलाया। बच्चों को दूसरा इंजेक्शन देकर उनकी स्थिति को सामान्य किया गया, लेकिन दो बच्चों की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर करना पड़ा। हालांकि, देर रात तक उनकी हालत भी स्थिर हो गई थी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कांग्रेस नेता का घेराव और पुलिस की दखल
घटना के बाद कांग्रेस नेता अरुण व्यास मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष का घेराव किया। उन्होंने अस्पताल में दवाओं को लेकर भी आनाकानी करने का आरोप लगाया। तनाव को बढ़ता देख डॉ. हर्ष ने संबंधित नर्सिंग स्टाफ को हटाने और सख्त कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद ही हंगामा शांत हुआ। सूचना मिलने पर नयाशहर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। यह घटना एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *