RSS नेता के बेटे की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

RSS नेता के बेटे की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

कुशीनगर, 30 अगस्त – उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला सह संघ चालक के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में हुई।
पशुओं को लेकर शुरू हुआ विवाद बना मौत की वजह
मृतक उत्कर्ष सिंह (44), जो अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री भी थे, शुक्रवार शाम अपने खेत में गए थे। उन्होंने वहां कुछ जानवरों को फसल चरते देखा और पास में रह रहे कन्हई यादव से इस पर आपत्ति जताई। इस बात से कन्हई यादव के चार बेटे- सच्चिदानंद, श्रीनिवास, देवेंद्र और ज्ञान- भड़क गए। विवाद इतना बढ़ा कि चारों ने मिलकर उत्कर्ष पर हमला कर दिया। जब उत्कर्ष ने भागने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और फरसे तथा लाठी-डंडों से उस पर बेरहमी से हमला किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आँख फोड़ी, कान काटा और गला दबाकर बैठे थे
उत्कर्ष के पिता इंद्रजीत सिंह (जो खुद आरएसएस जिला सह संघ चालक हैं) ने बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे की एक आँख फोड़ दी और एक कान काट डाला। जब वे चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि आरोपी उत्कर्ष की गर्दन दबाकर बैठे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी भी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

परिजनों की मांग और गांव में तनाव
घटना के बाद शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया, तो परिजन और करीब 200 ग्रामीणों ने शव उतारने से इनकार कर दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि:

  • आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए।
  • उनकी कॉल डिटेल निकलवाई जाए।
  • उत्कर्ष की पत्नी को सरकारी नौकरी और बेटी की शिक्षा के लिए ₹50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। विधायक मनीष मंटू जायसवाल समेत कई भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *