ट्रंप टैरिफ से बीकानेर की ऊन मंडी पर संकट, बेरोजगारी का खतरा बढ़ा

ट्रंप टैरिफ से बीकानेर की ऊन मंडी पर संकट, बेरोजगारी का खतरा बढ़ा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 अगस्त। बीकानेर की ऊन मंडी इन दिनों अमेरिकी टैरिफ (ट्रंप टैरिफ) के कारण मुश्किलों का सामना कर रही है। उद्योगपतियों का मानना है कि अगर यह स्थिति बनी रही, तो न केवल ऊन और कालीन व्यवसाय पर गहरा संकट आएगा, बल्कि हजारों कुशल श्रमिकों के लिए भी बेरोजगारी का खतरा बढ़ जाएगा।
टैरिफ से उद्योग पर मार
राजस्थान वूलन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कल्ला ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रंप टैरिफ से ऊन व्यवसाय और कालीन उद्योग पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि बीकानेर देश की सबसे बड़ी ऊन मंडी है और कालीन बनाने वाला अधिकांश धागा यहीं से आता है। इस संकट से यह व्यवसाय धीरे-धीरे खत्म हो सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ऊन व्यवसायी कन्हैयालाल बोथरा ने भी टैरिफ के कारण कालीन उद्योग के संकट में होने की बात कही। उन्होंने सरकार से मांग की कि उच्च गुणवत्ता की ऊन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नहर के किनारे हरित पट्टी विकसित करके भेड़ पालकों को दी जाए। उन्होंने ऊन इकाइयों को सब्सिडी देने की भी अपील की।

pop ronak
BC opening

सरकार को सौंपा जाएगा ज्ञापन
कमल कल्ला ने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन इस मुद्दे पर एक नई कार्ययोजना तैयार कर रही है। इस पर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद जल्द ही एक ज्ञापन केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड को सौंपा जाएगा। इस बैठक में कई प्रमुख उद्योगपति और व्यापारी मौजूद थे, और कार्यक्रम का संचालन जय सेठिया ने किया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *