आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 21 सितंबर को

आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 21 सितंबर को
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 सितंबर। आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ की बीकानेर जिला इकाई की बैठक आज भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता सरोज शर्मा ने की, जिसमें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास और जिला मंत्री दीपक चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
बैठक में आशा सहयोगिनियों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों पर आगे की रणनीति बनाने के लिए 21 सितंबर को बीकानेर में एक जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर, गौरीशंकर व्यास ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित के साथ-साथ श्रमिक हित के लिए भी संघर्ष करता है। उन्होंने कहा कि अगर आशा सहयोगिनी जैसे मानदेय कर्मचारियों के सम्मान से खिलवाड़ किया जाता है, तो संगठन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।

pop ronak
BC opening

बैठक में बुला खत्री, परमजीत पेमल, कविता, बसंती, किरण कंवर, पूनम शर्मा, कंचन गोयल, संतोष और आशा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थीं।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *