सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति ने मनाया शिक्षक दिवस और वार्षिकोत्सव

सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति ने मनाया शिक्षक दिवस और वार्षिकोत्सव
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 5 सितंबर। भारत रत्न, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति ने शिव मंदिर प्रन्यास भवन में एक भव्य ‘शिक्षक दिवस एवं वार्षिकोत्सव’ समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और समिति का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जबकि सचिव रामकिशोर शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह के दौरान, समिति के सदस्यों ने काव्य पाठ किया और डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि 90 वर्षीय भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ को ‘राजऋषि सम्मान’, 80 वर्षीय श्याम कृष्ण त्रिवेदी और इंद्रसिंह शेखावत को ‘शिक्षक महर्षि सम्मान’ तथा 70 वर्षीय गोपाल पालीवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, श्रीमती बलविंद्र कौर और प्रदीप कच्छावा को ‘शिक्षक ऋषि सम्मान’ से नवाजा गया। इसके साथ ही, 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संवित् शिक्षण संस्थान के छात्र दुष्यंत गहलोत को ‘प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम में ‘ज्ञान ज्योति-2025’ स्मारिका एवं निर्देशिका का विमोचन भी किया गया। संपादक मोहनलाल जांगिड़ ने अतिथियों के माध्यम से विमोचन करवाया और स्मारिका के बारे में जानकारी दी। समारोह में राजेन्द्र कुमार गर्ग, विजय शंकर आचार्य, रतन सारस्वत, मीना शर्मा सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मोहनलाल जांगिड़ ने किया और इसका समापन स्वरुचि भोज के साथ हुआ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *