वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान: कांग्रेस ने बीकानेर में भरी हुंकार

वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान: कांग्रेस ने बीकानेर में भरी हुंकार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 सितंबर। कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान को लेकर बीकानेर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इस अभियान को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
राहुल गांधी के आरोपों को बूथ तक पहुँचाने की जिम्मेदारी
बैठक में राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव ने कहा कि जब राहुल गांधी पूरे देश में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हो रही ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को उठा रहे हैं, तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस बात को हर मतदाता और आम जनता तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह आँकड़ों के साथ नरेंद्र मोदी सरकार और चुनाव आयोग का पर्दाफाश किया है, उससे भाजपा तिलमिला गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सच्चाई के साथ आगे बढ़ने और भाजपा के झूठ को बेनकाब करने का आह्वान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हर गली-मोहल्ले में जाएगा कांग्रेस का संदेश
जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि आने वाले समय में बीकानेर कांग्रेस हर गली और मोहल्ले में जाकर राहुल गांधी के संदेश का प्रचार करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘वोट चोरी’ के आँकड़ों के साथ भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश करेगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष और बीकानेर प्रभारी श्रीमती सिमला नायक ने भी कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा झूठ के सहारे चल रही है और हमें इनके झूठ को बेनकाब करना है।

pop ronak
BC opening

बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने आरोप लगाया कि सरकार ने वोट की हेराफेरी के लिए संविधान संशोधन कर चुनाव आयोग की स्वायत्तता को कमजोर किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी। इस बैठक में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, मदनगोपाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने अभियान को हर घर तक ले जाने की बात कही।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *