टाउन हॉल में संगीत संध्या का भव्य आयोजन

टाउन हॉल में संगीत संध्या का भव्य आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 सितंबर। बीकानेर के स्थानीय टाउन हॉल में स्वर श्रृंगार कला केंद्र की तरफ से एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। “हम तेरे शहर में आए हैं” शीर्षक वाले इस कार्यक्रम में, कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्था के संस्थापक और वरिष्ठ गायक पूनम मोदी ने बताया कि कार्यक्रम में पूनम मोदी, संगीता महेश्वरी, सुरेश मदान, सीमा माथुर और अन्य कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। श्रोताओं ने लगातार 4 घंटे तक गीतों का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। उपस्थित मेहमानों ने इस संगीत संध्या को बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत में एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन संगीता महेश्वरी ने किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *