प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में पूर्व तैयारी बैठक

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में पूर्व तैयारी बैठक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 सितम्बर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर एक अक्टूबर को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। उनके द्वारा विधायक सेवा केंद्र (बीकानेर पश्चिम) के उद्घाटन समारोह के संदर्भ में तैयारियों को लेकर रविवार को दोपहर 2.00 बजे भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के बीकानेर आगमन पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा बीकानेर के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
व्यास ने कहा कि विधायक सेवा केंद्र (बीकानेर पश्चिम) के उद्घाटन अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष का सान्निध्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहेगा। इससे संगठन में नई कार्यशैली और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्साह और अनुशासन के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित हों।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर का बीकानेर आगमन संगठन के लिए गौरव का अवसर है और इस कार्यक्रम से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी । मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि तैयारी बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, संपत पारीक, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, जिला मंत्री सुनीता हटीला, विनोद करोल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा भास्कर, जोगेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, रामकुमार व्यास, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, कपिल पारीक, आदित्य सिंह भाटी, मुकेश बन, निशांत गौड़, राजेंद्र जीनगर, राधा खत्री, इंदु वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *