बीकानेर में दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान और हौसला-अफजाई

बीकानेर में दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान और हौसला-अफजाई
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 4 अक्टूबर । बीकानेर के सुराणा स्वाध्याय भवन में आज एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था और पैरा स्पोर्ट्स बीकानेर के दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान और उत्साहवर्धन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया जो आगामी नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ाया मनोबल
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को प्रवचन का लाभ मिला। शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इनमें चंपकमल सुराणा, पुखराज डागा, अरविंद सुराणा, चंदनमल कोठारी, भूषण जैन और सुरेश जैन शामिल रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंजू जैन ने बताया कि सभी गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के इस प्रयास को खिलाड़ियों के मानसिक और आध्यात्मिक विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है, जो उन्हें खेल के मैदान में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *