एसकेआरएयू में रबी बीज उत्पादन की समीक्षा बैठक आयोजित

एसकेआरएयू में रबी बीज उत्पादन की समीक्षा बैठक आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 7 अक्टूबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) में मंगलवार को रबी 2024-25 के बीज उत्पादन की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक एनएसपी सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs), क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों (ARS), और किसानों की सहभागिता से किए जा रहे बीज उत्पादन के लक्ष्य, प्रगति और एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श किया गया।
गुणवत्ता और मात्रा पर कुलगुरु का जोर
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में रखने पर जोर दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त बीज उत्पादन किया जाए। प्रो. गर्ग ने वैज्ञानिकों को बीजों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि बीज उत्पादन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर कोई कोताही न हो। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन से किसानों का विश्वविद्यालय के प्रति विश्वास और सुदृढ़ होगा, और वे तकनीक से भी लाभान्वित हो सकेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उत्पादन लक्ष्य और वितरण की रणनीति
अनुसंधान निदेशक डॉ. विजय प्रकाश ने रबी 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि बीज उत्पादन में गुणवत्ता के साथ मात्रात्मक बढ़ोतरी की भी आवश्यकता है। उन्होंने समन्वित प्रयासों के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्रों पर उत्पादित बीज का उठाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
वैज्ञानिकों को उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने और प्री सीजनल रबी एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए। कृषि और पशुपालन वैज्ञानिकों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने को कहा गया। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. नीना सरीन ने किसानों तक तकनीक और अच्छा बीज पहुंचाने में KVK की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। राष्ट्रीय बीज परियोजना के एडीआर ए. के. शर्मा ने विभिन्न KVKs के बीज उत्पादन की प्रगति रिपोर्ट और आगामी लक्ष्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. के. यादव सहित अन्य डीन, डायरेक्टर्स, KVK प्रभारी और अधिकारी उपस्थित रहे, और डॉ. जे. के. तिवाड़ी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

pop ronak

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *