11 अक्टूबर से ग्रामीण हाट में हैंडिक्राफ्ट एक्सपो: ‘वोकल फॉर लोकल’ पर ज़ोर

11 अक्टूबर से ग्रामीण हाट में हैंडिक्राफ्ट एक्सपो: 'वोकल फॉर लोकल' पर ज़ोर
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 9 अक्टूबर। दीपावली से ठीक पहले बीकानेर में देश के विभिन्न राज्यों के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट कारीगरों का संगम होने जा रहा है। जिला प्रशासन और बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 18 अक्टूबर तक जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट एक्सपो का आयोजन किया जाएगा।
15 राज्यों के उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र
जिला कलेक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि की पहल पर आयोजित इस एक्सपो में बीकानेर और राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित 15 राज्यों के पारंपरिक हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उद्घाटन और समय: एक्सपो का उद्घाटन 11 अक्टूबर को शाम 5 बजे होगा। इसके बाद प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी।

pop ronak
BC opening

प्रमुख आकर्षण: एक्सपो में कई विशिष्ट उत्पाद शामिल होंगे:

आंध्रप्रदेश: लेदर कठपुतली, बिहार: मधुबनी पेंटिंग और भागलपुर साड़ी, गुजरात: अजरख प्रिंट, मेटल वर्क और बांधनी, मध्य प्रदेश: गोंड आर्ट और बाघ प्रिंट ,उत्तर प्रदेश: लकड़ी के लैंप, बनारसी साड़ी और चिकनकारी , पश्चिम बंगाल: जूट और कांथा प्रिंट ,राजस्थान: पेपर मैसी, टेराकोटा और पंजा दरी, अन्य: गोवा से कुनबी, ओडिशा से पटचित्र, हिमाचल से आर्गेनिक फ़ूड आदि।

बुनकरों को मिलेगा सीधा मंच
बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त अपर्णा गुप्ता ने बताया कि इस एक्सपो का आयोजन ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य हथकरघा बुनकरों और कारीगरों को अपने उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए एक सीधा मंच प्रदान करना है। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे यह प्रदर्शनी बुनकरों/कारीगरों और उपभोक्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित कर सके।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *