बाइक-बोलेरो की भीषण भिड़ंत, 16 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत

प्राइवेट स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • दोनों भाई थे बाइक पर सवार, दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने बोलेरो और बाइक को लिया कब्जे में

बीकानेर। (सड़क हादसा संवाददाता, 19 अक्टूबर) बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक और बोलेरो की भीषण टक्कर में एक 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मारवाड़ जन सेवा समिति के रमेश व्यास ने बताया कि हादसा जामसर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर हुआ। बाइक पर सवार दो भाई जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रणवीर सिंह (16) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उसके भाई का पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के रेड एरिया में इलाज चल रहा है।

pop ronak

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जामसर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बोलेरो तथा क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ तथा बोलेरो चालक कौन था।

आए दिन हो रहे हादसे

जामसर से बीकानेर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जामसर पुलिस थाने में लगातार सड़क हादसों की रिपोर्ट दर्ज हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कई स्थानों पर पशु बैठे रहते हैं, जो भी इन सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बनते हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *