केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर बीकानेर में पहली बार होगी अंतरराष्ट्रीय साइकिल रैली- ‘वेदांता टूर डी थार’

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर बीकानेर में पहली बार होगी अंतरराष्ट्रीय साइकिल रैली- 'वेदांता टूर डी थार'
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 21 नवंबर । केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की एक और महत्वपूर्ण पहल पर, ‘वेदांता टूर डी थार’ अंतरराष्ट्रीय साइकिल रैली का आयोजन 23 नवंबर को प्रातः 6:30 बजे से किया जाएगा। यह रैली 100 किमी और 200 किमी की श्रेणियों में आयोजित होगी। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, कार्बन एमिशन कम करना, थार सस्टेनेबिलिटी, आरोग्य, खेल और पर्यटन विकास को बढ़ावा देना है।
नौरंगदेसर से होगा भव्य आगाज़
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रैली की शुरुआत नौरंगदेसर से होगी। यह वही स्थान है जहाँ वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान बीकानेर के 100 साइकिल धावकों ने उनकी अगवानी की थी। रैली का आयोजन प्रधानमंत्री के ‘सांसद खेल महोत्सव-2025’ के निर्देशानुसार युवा मामले और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया के सहयोग तथा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा बीकानेर
मेघवाल ने जानकारी दी कि ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित इस रैली में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर समेत कई देशों के 750 से अधिक साइकिल धावक भाग लेंगे। इनमें 662 पुरुष और 124 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी आयु 16 वर्ष से लेकर 69 वर्ष तक है। इस आयोजन से बीकानेर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर नई पहचान मिलेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

27 लाख रुपये के पुरस्कार और श्रेणियां

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
  • यह साइकिल रैली 100 किमी और 200 किमी की श्रेणियों में होगी।
  • श्रेणियाँ: आयु वर्ग (16-30 वर्ष, 31-45 वर्ष और 45+ वर्ष) और ओपन कैटेगरी।
  • पुरस्कार राशि: रैली में कुल ₹27 लाख के पुरस्कार दिए जाएंगे।
  • प्रोफेशनल एलीट वर्ग के टॉप 10 प्रतिभागियों को ₹1.25 लाख (प्रथम पुरस्कार) से लेकर ₹15,000 तक के पुरस्कार मिलेंगे।
  • 100 किमी सोलो एमेच्योर ग्रुप के प्रथम तीन विजेताओं को क्रमशः ₹70 हजार, ₹55 हजार और ₹45 हजार के पुरस्कार मिलेंगे।

भारतमाला एक्सप्रेस वे पर विशेष व्यवस्था
रैली का एक हिस्सा भारतमाला एक्सप्रेस वे पर नौरंगदेसर से देसलसर तक 50 किलोमीटर की दूरी में आयोजित होगा। इस दौरान भारतमाला की एक साइड को पूरी तरह से ट्रैफिक फ्री रखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री स्वयं साइकिल चलाकर रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और ‘फिट इंडिया’ का संदेश देंगे। रैली का पुरस्कार वितरण समारोह 23 नवंबर को सायं 6 बजे रायसर स्थित भाटी डेजर्ट में सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *