‘टूर डी फ्रांस’ की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय ‘वेदांता टूर डी थार’ रैली शुरू, 750 साइकिलिस्ट हुए शामिल

'टूर डी फ्रांस' की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय 'वेदांता टूर डी थार' रैली शुरू, 750 साइकिलिस्ट हुए शामिल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीकानेर ने रचा इतिहास

बीकानेर, 23 नवंबर 2025। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर बीकानेर जिले में पहली बार अंतरराष्ट्रीय ‘वेदांता टूर डी थार’ साइकिल रैली का भव्य आयोजन किया गया। फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर सहित दुनिया के कई देशों और भारत के 20 राज्यों के 750 से अधिक साइकिल धावक इस ऐतिहासिक रैली में हिस्सा ले रहे हैं।
नौरंगदेसर से हुई शुरुआत और 27 लाख के पुरस्कार
रैली का आगाज़ रविवार सुबह 6:30 बजे नौरंगदेसर टोल प्लाजा से हुआ। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने स्वयं साइकिल चलाकर और हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, कार्बन एमिशन कम करने, स्वस्थ रहने और पर्यटन विकास का संदेश दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्पर्धा: यह रैली 100 किलोमीटर और 200 किलोमीटर की दो स्पर्धाओं में आयोजित हो रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पुरस्कार राशि: देश और दुनिया के ये धावक ₹27 लाख के नकद पुरस्कार जीतने के लिए ट्रैक पर उतरे हैं।

ट्रैक: रैली के लिए भारतमाला एक्सप्रेस-वे को नौरंगदेसर से देसलसर के बीच 50 किलोमीटर के ट्रैक पर पूरी तरह ट्रैफिक फ्री किया गया। 100 किमी की रेस में धावकों ने यह ट्रैक एक बार जाकर वापस तय किया, जबकि 200 किमी की रेस के लिए इसे दो बार जाकर वापस तय किया गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि ‘टूर डी फ्रांस’ की तर्ज पर आयोजित यह रैली बीकानेर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और खेल के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगी। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत फिट इंडिया और साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक (प्रशासन) वी.एन. सिंह ने बताया कि साइकिल धावकों के लिए विशेष जर्सी तैयार करवाई गई है, जिसमें राजस्थान की शान पगड़ी के रंग और थार के क्लाइमेट के उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है।

रायसर में होगा भव्य पुरस्कार समारोह
रैली के समापन के बाद विजेता साइकिल धावकों को रविवार शाम छह बजे से रायसर डेजर्ट में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी देंगे।

‘टूर डी थार’ सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह सहनशक्ति, सामाजिक परिवर्तन और स्थिरता का एक अनूठा संगम है। इस इवेंट के माध्यम से, वेदांता #CycleForZeroHunger के उद्देश्य को आगे बढ़ाएगा। यह अभियान वेदांता के लोकप्रिय #RunForZeroHunger अभियान से प्रेरित है, जिसने देश भर में हजारों धावकों को प्रेरित किया है। नंद घर, जो कंपनी का एक महत्वपूर्ण सामाजिक प्रोजेक्ट है, ग्रामीण भारत में बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य सेवा और प्रारंभिक बचपन की शिक्षा प्रदान करता है। साथ ही, यह महिलाओं को कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर भी देता है। वर्तमान में, 15 राज्यों में लगभग 10,000 नंद घर केंद्र संचालित हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी बच्चा भूखा न सोए और हर महिला सशक्त जीवन जिए।

‘टूर डी थार’ का कर्टेन रेज़र नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय श्रम और रोजगार और युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और वेदांता के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यह आयोजन साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत और विदेश के साइक्लिस्ट भाग लिया ।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *