अमेरिका छोड़ उदयपुर में शाही शादी में अरबपति राजू रामलिंगन की बेटी नेत्रा की वेडिंग में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर बने बाराती

अमेरिका छोड़ उदयपुर में शाही शादी में अरबपति राजू रामलिंगन की बेटी नेत्रा की वेडिंग में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर बने बाराती
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

उदयपुर, 23 नवंबर । अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन राजू रामलिंगन मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की रॉयल वेडिंग इस समय पूरे विश्व में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। उदयपुर के ऐतिहासिक जग मंदिर आइसलैंड पैलेस में आयोजित इस भव्य शादी ने उस समय और अधिक सुर्खियां बटोरीं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बारात में शामिल होने भारत पहुंचे और वेडिंग फंक्शन में डांस भी किया।
28 किलो सोने की माला दान करने वाले शख्स
राजू रामलिंगन मंटेना मूल रूप से दक्षिण भारत के रहने वाले हैं, जिनका मुख्य कारोबार दवाओं का है। वह इंजेनस फार्मास्युटिकल्स कंपनी के चेयरमैन हैं और उनकी गिनती अमेरिका के शीर्ष उद्योगपतियों में होती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंटेना परिवार 2017 में भारत में उस समय सबसे अधिक चर्चा में आया था, जब राजू रामलिंगन ने तिरुपति बालाजी मंदिर को 28 किलो सोने से बनी ‘सहस्रनाम माला’ दान की थी। उस समय इसकी कीमत 8.36 करोड़ रुपये थी। इस माला में 1008 सोने के सिक्के जड़े थे, जिनमें प्रत्येक पर भगवान वेंकटेश्वर का नाम लिखा था। अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद उनका दिल से भारतीय होना ही इस शाही शादी को उदयपुर लाने का मुख्य कारण बना।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नेत्रा मंटेना के दूल्हा: फोर्ब्स 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल
नेत्रा मंटेना, जिनसे वामसी गदिराजू शादी कर रहे हैं, वह भी एक सफल कारोबारी हैं। वामसी गदिराजू स्टार्ट-अप कंपनी सुपरऑर्डर के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हैं।

कंपनी प्रोफाइल: उन्होंने 2019 में राघव पोद्दार के साथ सुपरऑर्डर लॉन्च किया था, जिसका टर्नओवर 18-25 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच है। यह कंपनी 30 राज्यों और 180 शहरों में 1,000 से अधिक रेस्टोरेंट्स के डिलीवरी और टेकअवे ऑपरेशन में उपयोग होती है।

पहचान: वामसी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और उन्हें 2024 की फोर्ब्स 30 अंडर 30 लिस्ट में फूड एंड ड्रिंक्स कैटेगरी में चुना जा चुका है।
हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों का प्रदर्शन
नेत्रा और वामसी की इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस शादी में इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार जस्टिन बीबर और जेनिफर लोपेज ने परफॉर्म किया। वहीं, बॉलीवुड से रणवीर सिंह, वरुण धवन, शाहिद कपूर, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज और जान्ह्वी कपूर जैसे बड़े सितारों ने भी डांस करते हुए महफ़िल की शोभा बढ़ाई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *