वियतनाम में बीकानेर के चिकित्सकों का सम्मान

वियतनाम में बीकानेर के चिकित्सकों का सम्मान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • डॉ. बी. एल. खजोटिया, डॉ. संतोष खजोटिया सहित चार डॉक्टर्स सम्मानित

बीकानेर, 24 नवंबर । बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के चार प्रतिष्ठित चिकित्सकों को वियतनाम में आयोजित 7वें वियतनाम हाइपरटेंशन कांग्रेस 2025 में सम्मानित किया गया और उन्हें मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। यह अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम न्यू वर्ल्ड साइगॉन होटल, हो ची मिन्ह सिटी, वियतनाम में रविवार, 23 नवंबर को आयोजित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सम्मानित चिकित्सक और मुख्य वक्ता
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में शामिल हैं- डॉ. बी. एल. खजोटिया: ट्रॉमा सेंटर प्रभारी एवं अस्थिरोग विभागाध्यक्ष, डॉ. श्रीमती संतोष खजोटिया: स्त्री रोग विभाग प्रमुख, प्रो. डॉ. कुसुम सिंह: दंत रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. वीर बहादुर सिंह को कांग्रेस की आयोजन समिति द्वारा प्रतिष्ठित आमंत्रित मुख्य वक्ता (Invited Speaker) के रूप में आमंत्रित किया गया था।

pop ronak
BC opening

हाइपरटेंशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर मंथन
डॉ. वीर बहादुर सिंह ने बताया कि इस संगोष्ठी का मुख्य विषय “मल्टीपोलैरिटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी के युग में हाइपरटेंशन प्रबंधन” था। उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस में हृदय संबंधी जोखिम कारकों, सह-रोगों (जैसे डायबिटीज, मोटापा, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक) और उनकी जटिलताओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

विशेष रूप से, संगोष्ठी में हाइपरटेंशन प्रबंधन में डिजिटल हेल्थ और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) अनुप्रयोगों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह कार्यक्रम वियतनाम सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन (VSH) और वियतनाम नेशनल हार्ट एसोसिएशन (VNHA) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें वैज्ञानिक प्रस्तुतियाँ, क्लिनिकल केस चर्चाएँ और CME व्याख्यान दिए गए।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *