तुलसी विहार कॉलोनी के शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में नवम वार्षिक ध्वजा उत्सव गुरुवार को

नाल स्थित डेहरू माता मंदिर में नवरात्र पर नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 नवंबर । बीकानेर के गंगाशहर स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के सान्निध्य में श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में कल गुरुवार (27 नवंबर) को नवम वार्षिक ध्वजा रोहण उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
पूजा और सान्निध्य
सांनिध्य: यह उत्सव बीकानेर कुलदीपिका साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समय व पूजा: उत्सव की शुरुआत सुबह सवा नौ बजे शांति स्नात्र पूजा और सत्र भेदी पूजा के साथ होगी।

pop ronak

आयोजन: मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ऋषभ सेठिया और मंत्री अशोक गोलछा ने बताया कि 9 वर्ष पूर्व खरतरगच्छाधिपति जिन मणि प्रभ सूरीश्वजी ने इस जिनालय में मूल नायक शंखेश्वर पार्श्वनाथ सहित भगवान आदिनाथ, भगवान महावीर स्वामी और अन्य देव-देवियों की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा करवाई थी। आयोजन से जुड़े धीरज गोलछा ने बताया कि विचक्षण महिला मंडल की सदस्याएं भक्ति गीतों के साथ स्नात्र व 17 भेदी पूजा संपन्न करवाएंगी।
ध्वजा लाभार्थी और वात्सल्य
इस वर्ष अमर ध्वजा के लाभार्थी गंगाशहर/सूरत निवासी संचियालाल-अणदीदेवी, शांति लाल-जेठी देवी, प्रदीप-नीतू, पवन-मंजू और उनके परिवार के सदस्य (मेहुल, कृणाल, लिपि, काव्या व सिद्धि बैद परिवार) हैं।

आयोजन के अंत में, दोपहर साढ़े बारह बजे सकल श्रीसंघ के सहयोग से स्वधर्मीवात्सल्य का आयोजन किया जाएगा। साध्वीवृंद बुधवार को ही कार्यक्रम स्थल पर पहुँच गए, जहाँ मंदिर ट्रस्ट और कॉलोनी निवासियों ने उनका स्वागत किया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *