शोधार्थी सीमा सोनी को अंग्रेज़ी साहित्य में PhD की उपाधि प्रदान

शोधार्थी सीमा सोनी को अंग्रेज़ी साहित्य में PhD की उपाधि प्रदान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 27 नवंबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में राजकीय महाविद्यालय, जायल (नागौर) में कार्यरत सहायक आचार्य सीमा सोनी को अंग्रेज़ी साहित्य में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. सीमा शर्मा के निर्देशन में पूरा किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सीमा सोनी के शोध का विषय था: “क्लासिकल महाकाव्य और आधुनिक उपन्यास: देवदत्त पट्टनायक, अमीश त्रिपाठी और चित्रा बनर्जी की कृतियों में सीता की पुनर्कथा।” इस शोध में प्राचीन रामायण और आधुनिक उपन्यासों में सीता के चरित्र के नारीवादी पुनर्पाठ का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।

pop ronak

विश्वविद्यालय की अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा ने इस शोध को समकालीन साहित्यिक अध्ययन की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान माना है। सीमा सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शक, गुरुजनों, सहकर्मियों तथा परिवार को दिया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *