बीकानेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 5 बार पलटी, कार सवार 5 लोगों की बची जान

बीकानेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 5 बार पलटी, कार सवार 5 लोगों की बची जान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • CCTV में कैद हुई घटना

बीकानेर, 27 नवंबर । बीकानेर के जसरासर इलाके में नोखा रोड पर RNC पेट्रोल पंप के पास आज गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर बेकाबू हो गई और करीब 5 बार पलटी खा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार सभी पाँच लोग घायल हुए, हालांकि गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। यह पूरी घटना पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
जसरासर पुलिस के ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। CHC प्रभारी सुंदरलाल सुथार, महेंद्र कुमार और श्रवण राम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्कॉर्पियो में सवार सभी पाँच लोग नोखा के रहने वाले हैं। इनकी पहचान गणपत राम, मोहनलाल, कालूराम, शिवलाल और बुधा राम बिश्नोई निवासी अलाय के रूप में हुई। ये सभी नोखा से सांवतसर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल कालूराम, शिवलाल और मोहनलाल को आगे के उपचार के लिए नोखा के बागड़ी अस्पताल रेफर किया गया है।
तेज रफ्तार और सिंगल रोड बनी वजह
जानकारी के अनुसार, हादसा सिंगल रोड पर हुआ और स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे से ठीक पहले रोड पर एक ट्रैक्टर निकला था, जिसके कारण ड्राइवर तेज रफ्तार पर काबू नहीं रख सका। कार अनियंत्रित होकर कच्चे रास्ते में उतर गई और बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके से वाहन हटाकर रास्ता सुचारू किया।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *