भीषण हादसे में बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत और 12 घायल

भीषण हादसे में बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत और 12 घायल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • कोटा के 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: दिल्ली से इंदौर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत और 12 घायल

कोटा, 28 नवंबर । दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र (अरंखेडा गांव के पास परालिया) में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से इंदौर जा रही 42 यात्रियों से सवार एक स्लीपर कोच बस आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यात्री सो रहे थे, मची चीख-पुकार
कैथून थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि जिस वक्त यह दुर्घटना हुई, यात्री गहरी नींद में थे। बस के टकराते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

pop ronak
BC opening

मृतकों की पहचान: बस में दो ड्राइवर थे, और दुर्भाग्यवश दोनों की मौत हो गई। इनकी पहचान 40 वर्षीय गिरिराज रैबारी और श्याम सुंदर सेन के रूप में हुई है। टक्कर से बस के कबाड़ में फंसे एक ड्राइवर के शव को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

बचाव कार्य: दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे पेट्रोलिंग हेल्पलाइन और कैथून थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

घायलों में दिल्ली, एमपी और हरियाणा के यात्री शामिल
एएसपी राम कल्याण मीणा ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए 12 यात्रियों को कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोग एक ही परिवार के सदस्य और दंपति शामिल हैं:

  • मेरठ निवासी: अनीता रस्तोगी (53), उनके बेटे सौरव रस्तोगी (27) और गौरव रस्तोगी (25)।
  • मध्य प्रदेश (इंदौर) निवासी: दंपति अविनाश जाटव (37) और उनकी पत्नी प्रियंका जाटव (32)।
  • नई दिल्ली निवासी: दंपति किशन जैन (50) और उनकी पत्नी सरोज जैन (48), तथा चांदनी (30)।
  • अन्य घायल: हरियाणा के सोनीपत निवासी अजीत सिंह (40), फरीदाबाद के मोहित कक्कड़, मध्य प्रदेश उज्जैन निवासी देवेंद्र बघेल (28) और बस का खलासी विक्की बंजारा (20)।

ओवरटेक या नींद आने का शक
प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि यह दुर्घटना संभवतः ड्राइवर को नींद आने या ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुई होगी, जिससे बस आगे चल रहे ट्रक या अज्ञात वाहन से जा टकराई। चूंकि अज्ञात वाहन फरार हो गया है, पुलिस उसकी पहचान करने और मामले की गहन जांच में जुट गई है। प्रशासन ने बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक भिजवाने की व्यवस्था की है।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *