तलवारों से सरेराह युवक की नृशंस हत्या; होटल विवाद में खूनी रंजिश, इलाके में सनसनी

तलवारों से सरेराह युवक की नृशंस हत्या
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

राजसमंद/नाथद्वारा, 7 जनवरी। राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या की एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ गांवगुड़ा चौराहे पर एक युवक की आधा दर्जन हमलावरों ने तलवारों से काटकर हत्या कर दी। होटल के विवाद से जुड़ी इस रंजिश ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है, लेकिन फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समझौते के बहाने बुलाया और तलवारों से किया हमला

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

काली स्कॉर्पियो से आए हमलावर: मंगलवार सुबह हमलावरों ने हिम्मत सिंह को समझौते की बातचीत के लिए गांवगुड़ा चौराहे पर बुलाया। जैसे ही हिम्मत सिंह वहां पहुंचा, काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए छह लोगों ने उन पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य युवकों को भी हमलावरों ने डराकर पीछे धकेल दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। खमनोर थानाधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी के अनुसार, मृतक की पहचान गांवगुड़ा निवासी हिम्मत सिंह दसाणा के रूप में हुई है।
पुरानी रंजिश: पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिम्मत सिंह का केलवाड़ा थाना क्षेत्र के पासुन्द गांव के कुछ युवकों से गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक होटल के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों में भारी आक्रोश
गंभीर रूप से घायल हिम्मत सिंह को तुरंत नाथद्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हिम्मत सिंह की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

पुलिस की कार्रवाई: सीसीटीवी और नाकाबंदी
घटना की गंभीरता को देखते हुए राजसमंद एएसपी महेंद्र पारिख तीन थानों के पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

टीमें गठित: पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं।

सीसीटीवी फुटेज: पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई है, हालांकि हमलावर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
===========================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *