श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने रचा इतिहास- NSS, NCC और रोवर्स का सामूहिक रक्तदान

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने रचा इतिहास
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 नवंबर । श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों ने आज एक अनुकरणीय पहल करते हुए सामूहिक रक्तदान कर समाज के सामने मिसाल पेश की। कॉलेज के स्काउट रोवर्स, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) कैडेट्स, और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवकों ने राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ, बीकानेर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी की।
राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं की भूमिका
कॉलेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय का लक्ष्य ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जो राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। हमारे विद्यार्थियों ने आज यह सिद्ध कर दिया है कि वे न केवल अकादमिक रूप से, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी अग्रणी हैं।”

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेवा और निष्ठा का प्रदर्शन
विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों ने छात्रों के उत्साह और अनुशासन की प्रशंसा की- स्काउट रोवर, डॉ. के.के. खत्री: उन्होंने रोवर्स की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, “मानवता की सेवा ही स्काउटिंग का मूल धर्म है। रक्त की हर बूँद किसी का जीवन बचा सकती है, और हमारे रोवर्स ने इस धर्म का पालन करते हुए समाज को जीवनदान दिया है।”

pop ronak

NCC अधिकारी फरसा राम चौधरी: उन्होंने कहा, “यह रक्तदान शिविर NCC के ‘निष्ठा और सेवा’ के आदर्शों का प्रतीक है। हमारे कैडेट्स ने इस पुनीत कार्य में जिस अनुशासन और उत्साह का प्रदर्शन किया है, वह प्रेरणादायक है।”

NSS अधिकारी डॉ. भारती सांखला: उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे जनसहयोग के कार्य निरंतर करते रहने की सलाह दी।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *