कुंतासर गांव में प्रेरणादायी नेत्रदान तीजादेवी सहू ने मरणोपरांत दी रोशनी की अमूल्य भेंट

कुंतासर गांव में प्रेरणादायी नेत्रदान तीजादेवी सहू ने मरणोपरांत दी रोशनी की अमूल्य भेंट
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 नवंबर । बीकानेर के कुंतासर गांव की प्रतिष्ठित महिला तीजादेवी सहू धर्मपत्नी सावंताराम सहू ने मरणोपरांत नेत्रदान करके मानवता और दान की एक अद्भुत मिसाल कायम की है। गाँव के इतिहास में यह घटना एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी क्षण बनकर उभरी है।
परिवार ने दी अमूल्य स्वीकृति
तीजादेवी सहू के नेत्रदान की स्वीकृति उनके पुत्र पुरखाराम सहू एवं उनकी धर्मपत्नी किशनीदेवी द्वारा दी गई। इस महान कार्य में उनके पौत्र जगदीश, मुखराम, अमरचन्द, जयकरण सहू तथा पड़पौत्र दीपांशु, तेजस्व, नितिन, गगन, ध्रुव, मानव भी श्रद्धा और भावुकता के साथ उपस्थित रहे, जिससे यह दान और अधिक भावनात्मक बन गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नेत्रदान संग्रहण और सहयोग
नेत्रदान संग्रहण का कार्य सरदारशहर स्थित प्राणनाथ हॉस्पिटल की प्रशिक्षित टीम से भंवरलाल जी प्रजापत और दिनेश जी शर्मा द्वारा अत्यंत संवेदनशीलता और दक्षता के साथ पूर्ण किया गया।

pop ronak

इस पुण्य कार्य को संपन्न कराने में डॉ. अंकित स्वामी व मुखराम सहू की प्रेरणा तथा तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के संयोजक अशोक झाबक, अध्यक्ष विक्रम मालू, और उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल की तत्काल सक्रियता और समर्पण ने अतुलनीय भूमिका निभाई। गाँव के गणमान्य लोग जैसे मालाराम, आशाराम, मेघाराम, मोहनराम, सुगनाराम, किशनाराम, आदुराम, मुनीराम, रावताराम, आदि इस महान कार्य के साक्षी बने।

पूरे गाँव ने इस कार्य को मानवता की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि तीजादेवी सहू का नेत्रदान दो जिंदगियों में नई रोशनी भरेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *