शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में फागोत्सव

शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में फागोत्सव
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • बरसाने का सा माहौल, गीत व नृत्यों से बरेली के कलाकारों ने समां बांधा

बीकानेर, 27 फरवरी। शास्त्री नगर की वीर हनुमान वाटिका में महिला सनातन मंडल व श्री वीर हनुमान वाटिका समिति के संयुक्त तत्वावधान आयोजित फाग महोत्सव 2026 डुप्लेक्स कॉलोनी, शास्त्री नगर व पवनपुरी आदि इलाकों के लिए निवासियों के लिए यादगार बन गया। बरेली के कलाकारों ने भक्ति व फाग गीतों के साथ एक से बढ़कर एक चिताकर्षक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। दर्शक महिलाएं भी श्रीराधा कृष्ण की भक्तिमय प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर अल्हड़ मस्ती के साथ जमकर नृत्य कर उत्सव के आनंद में इजाफा कर रही थीं।
श्री वीर हनुमान वाटिका समिति के सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि मास्टर शिवम राज एवं पार्टी बरेली के कलाकारों ने मोर नृत्य, दिव्य राधा कृष्ण नृत्य, महारास, बृज की होली, फूलों की होली, राधा कृष्ण की लीलाओं के साथ भगवत गीता के संदेशों की प्रभावी प्रस्तुतियां दी। हिन्दी व ब्रजभाषा के भक्ति गीतों व नृत्यों पर सभी ने झूमते हुए स्वर में स्वर मिलाते हुए तथा नृत्य में थिरकते हुए आनंद लूंटा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीमती गुप्ता ने बताया कि भगवान गणेश की नृत्य के साथ की गई चार स्तुतियों में ’’देवा हो देवा गणपति देवा’, घर में पधारो गजानंदजी, विध्न हरण मंगल करण’’ व गणेश जी को वंदना’’ गीत-नृत्यों के साथ ही भक्ति का माहौल बन गया। जो ’’दीवानी तेरी दीवानी, मेरे श्याम तेरे नाम की’, कान्हा जब से तुमसे नैन लड़े, मेरी अकल गई बाजार’’, ’’मै राधा वल्लभ की दीवानी’’, ’’बजाओ श्याम मुरली ’’ आदि गीतों की स्वर की लहरियां व नृत्य ने उपस्थितजनों को करीब चार घंटें तक भक्ति रस में सराबोर रखा।

pop ronak

श्रीमती गुप्ता ने बताया कि महिला सनातन मंडल की महिलाओं ने राजस्थानी, हिन्दी गीतों के साथ नृत्य किया । फूलों की होली के समय महिलाओं का हजूम कृष्ण राधा के स्वरूप धारण किए कलाकारों का महकते विभिन्न तरह के फूलों से अभिनंदन-वंदन किया। राधा कृष्णा टोली के कलाकारों में डांडिया रास की भी मन मोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों में बरेली के सजीत सक्सेना, राहुल शर्मा, सुशील पंडित, शिवम व मानसी ने गीत नृत्यों व सचेतन झांकियों की प्रस्तुतियों से सराहना बटोरी।

राम मंदिर में फाग उत्सव
विश्वकर्मा गेट के बाहर राम मंदिर में तीन दिवसीय फाग उत्सव शुक्रवार को भगवान कृष्ण राधा, राम-सीता, देवी तथा महादेव-पार्वती की स्तुति वंदना से शुरू हुआ। सभी देवी-देवताओं को इत्र से होली खेलाई गई। विभिन्न भजन मंडलियों ने राजस्थानी व हिन्दी में गीतों की प्रस्तुति दी। मंदिर के संस्थापक पवन पुरोहित ने बताया कि शनिवार को फूलों की होली का तथा रविवार को अबीर व गुलाल से फागोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में राधा-कृष्ण के होली के चित्रों से सजावट की गई तथा सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं में आकर्षक श्रृंगार किया गया है।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *