राज्य निर्यात पुरस्कार 2024-25 हेतु आवेदन आमंत्रित

आर्य समाज, बीकानेर में 17 से 20 अक्टूबर तक चार दिवसीय वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 नवंबर। बीकानेर जिला उद्योग संघ ने जिले के उत्कृष्ट निर्यातकों को राजस्थान निर्यात संवर्द्धन नीति 2024 के तहत राज्य निर्यात पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन करने हेतु आह्वान किया है। ये पुरस्कार निर्यातकों को उनकी उत्कृष्ट एक्सपोर्ट परफॉरमेंस के आधार पर चयनित कर प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कार्यालय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बीकानेर से जारी सूचना के आधार पर बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि: 05 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रस्तुत करने का स्थान- आवेदक इकाइयों को आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर पूरी तरह भरे गए आवेदन पत्र को मूल संलग्नकों सहित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बीकानेर में प्रस्तुत करना होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समय सीमा: आवेदन 05.12.2025 को सांय 6 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा अपनी सदस्य इकाइयों को इस योजना हेतु अधिकाधिक आवेदन करने के लिए ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया गया है।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *