श्रीमाली ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीकानेर के श्याम श्रीमाली बने राष्ट्रीय संगठन सचिव

श्रीमाली ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीकानेर के श्याम श्रीमाली बने राष्ट्रीय संगठन सचिव
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 29 नवंबर । अखिल भारत वर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रबुद्धजनों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। बीकानेर श्रीमाली समाज के अध्यक्ष श्याम श्रीमाली को संगठन में राष्ट्रीय संगठन सचिव का महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्याम श्रीमाली का संकल्प
इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम श्रीमाली ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह सामाजिक हितों से जुड़कर सदैव श्रीमाली समाज के उत्थान एवं प्रगति हेतु कार्यरत रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि इस नवीन दायित्व बोध को वह अखिल भारत वर्ष में अपनी पूर्ण क्षमताओं एवं ऊर्जा के साथ वहन करेंगे, और संगठन हेतु सदैव सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समाज के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा ने इस नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रमुख पदाधिकारियों की सूची
अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा द्वारा घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्त प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

pop ronak

राष्ट्रीय अध्यक्ष: महेन्द्र बोहरा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष: उदयन भाई व्यास (मुंबई), उपाध्यक्ष: कमलेश व्यास (चेन्नई), सत्यनारायण अवस्थी (बालोतरा), किशोर दवे (सांचौर), मदन व्यास (दूजाना), सुरेंद्र दवे (जालोर), डॉ. वी.डी. दवे (भाद्राजून), एडवोकेट भूषण श्रीमाली (उदयपुर), जयप्रकाश श्रीमाली (जालना)। सचिव: ब्रजमोहन व्यास (नागौर)। संयुक्त सचिव/प्रचार प्रसार सचिव: नरेंद्र राज बोहरा (जोधपुर), सुनील त्रिवेदी (जोधपुर), नयन व्यास (रतलाम), ललीत व्यास (मंगलौर), दिलीप दवे (पाली)। कोषाध्यक्ष: राजकुमार बोहरा (जोधपुर)। संगठन सचिव: श्याम श्रीमाली (बीकानेर), देवकिशन व्यास (ढीढस), गणपत लाल दवे (रोहट), हरीश व्यास (पाली), ललित कुमार ओझा (कंटालिया)। सांस्कृतिक/वैदिक सचिव: डॉ. लता श्रीमाली (जयपुर), राजकुमारी दवे (जोधपुर)। कोठार प्रभारी: भंवर लाल दवे (सूरत), ओमप्रकाश व्यास (सूरज बासनी), लक्ष्मी नारायण व्यास (जैसलमेर), रमन लाल त्रिवेदी (जोधपुर)। मेला मंत्री: ओमप्रकाश बोहरा (जोधपुर), कृष्णावतार दवे (ढीढस)। निर्माण सचिव: अश्विनी व्यास (जोधपुर), रवि श्रीमाली (जोधपुर), भरत दवे (बाड़मेर)।

संरक्षक, समन्वयक और युवा/महिला अध्यक्ष

अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा ने बताया कि समाज सेवी और भामाशाह पुरषोत्तम दवे (चेन्नई), पंडित घनश्याम जोशी (कालंद्री) और राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे को संरक्षक बनाया गया है।
समन्वयक: चिरंजी लाल दवे (जालोर), सत्यनारायण श्रीमाली (मुंबई), राजेंद्र दवे (डीटीओ) को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष: आकाश ओझा। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष: चारुलता जोशी। इसके अतिरिक्त, समस्त भारत की पंजीकृत श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भी इस कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा पर देशभर में बधाईयाँ दी जा रही हैं।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *