ईसीबी में “टीम बिल्डिंग और लीडरशिप थ्रू स्पोर्ट्स” पर एकदिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

ईसीबी में "टीम बिल्डिंग और लीडरशिप थ्रू स्पोर्ट्स" पर एकदिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 29 नवंबर । इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ECB) के खेल विभाग द्वारा शनिवार को महाविद्यालय परिसर में “टीम बिल्डिंग और लीडरशिप थ्रू स्पोर्ट्स” विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
खेलों से नेतृत्व और अनुशासन का निर्माण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) के वित्त नियंत्रक हनुमान प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “खेलों में टीमवर्क, अनुशासन और धैर्य जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की नींव रखता है।” उन्होंने तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व क्षमता के विकास को अत्यंत आवश्यक बताया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश जाखड़ ने की। उन्होंने कहा कि “खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अनिवार्य माध्यम हैं।” उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि स्पोर्ट्स विद्यार्थियों को नेतृत्व, निर्णय क्षमता और सामूहिक उत्तरदायित्व सिखाते हैं।

pop ronak

खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा ने कहा कि “टीम बिल्डिंग किसी भी बड़े आयोजन की आत्मा होती है। खेल व्यक्ति में नेतृत्व, अनुशासन और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करते हैं।”

सम्मान समारोह और उपस्थिति
कार्यशाला के उपरांत, आह्वान-2025 के विद्यार्थी समन्वयकों, स्टाफ समन्वयकों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से अजमेर की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना पदमजा रंगा का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवधेश व्यास ने किया, जबकि अंत में डॉ. इन्दु भूरिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. विजय मोहन व्यास, डॉ. देवेंद्र गहलोत, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. राकेश पूनिया, डॉ. रंजीत सिंह, मनोज चौधरी, रोहित शर्मा (धोनी), डॉ. चंद्रशेखर राजोरिया, डॉ. शिवांगी बिस्सा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक एवं महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *