सोमवार , 1 दिसम्बर देश दुनिया के 44 खास समाचार


प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
मार्गशीर्ष सुदी 11
==============================
1 बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन ISI-लिंक्ड आतंकियों को दबोचकर बड़ी आतंकी साजिश को विफल किया।
2 सरेंडर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने हथियार डाले; 27 पर कुल ₹65 लाख का इनाम था।
3 सोनिया-राहुल की मुश्किलें बढ़ीं: नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR दर्ज; मामला ₹2000 करोड़ का है।
4 शीतकालीन सत्र आज से: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, 13 बिल और 15 बैठकें प्रस्तावित; SIR (मतदाता सूची संशोधन) पर विपक्ष के हंगामे की पूरी तैयारी।
5 GST में बदलाव: सिगरेट, गुटखा व पान मसाला पर टैक्स के लिए दो नए विधेयक; GST 28 से बढ़ाकर 40 फीसदी करने की तैयारी।
6 वेतन आयोग 7वें/8वें: सरकार ने संसद में 8वें वेतन आयोग पर बड़ी जानकारी दी, कर्मचारियों के लिए खबर।
7 पीएम मोदी ‘मन की बात’: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं की लगन ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी शक्ति है।



8 शीतकालीन अवकाश: राजस्थान के शिक्षण संस्थान 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।
9 जया बच्चन बयान: जया बच्चन के पैपराजी वाले बयान पर भड़के अशोक पंडित, बताया घमंडी।
10 SIR डेडलाइन बढ़ी: चुनाव आयोग ने SIR की डेडलाइन 11 दिसंबर तक बढ़ाई; ड्राफ्ट 16 तारीख को जारी होगा।
11 BLO की मौत (राजस्थान): राजस्थान में SIR का काम करते हुए एक और BLO (शिक्षक) की अत्यधिक काम के दबाव के कारण मौत।
12 महाराष्ट्र पुलिस भर्ती: महाराष्ट्र पुलिस में बंपर भर्ती; आवेदन की तारीख 7 दिसंबर तक बढ़ी।
13 एसएससी एडमिट कार्ड: एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर-1 का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी।
14 जैन समाज का पत्र: जैन राजनैतिक चेतना मंच ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रदेश कार्यकारिणी में जैन समाज की उपेक्षा पर सवाल उठाए।
15 यूक्रेनी सहयोगी का इस्तीफा: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के सबसे ताकतवर सहयोगी ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच इस्तीफा दिया।



16 यमन हमला: यमन में अमेरिका के ड्रोन हमले में अल-कायदा के दो आतंकवादी मारे गए।
17 नेपाल-चीन विवाद: नेपाल ने चीनी कंपनी को नए नोट छापने का ठेका दिया, जिससे भारत के साथ नक्शा विवाद गहराया।
18 US-यूक्रेन मीटिंग: फ्लोरिडा में यूएस-यूक्रेन की मीटिंग; खबर है कि ट्रंप टीम जल्द मॉस्को जाकर पुतिन से करेगी वार्ता।
19 क्रिकेट: पहले वनडे में बने 681 रन; विराट के शतक और कुलदीप के जादू से भारत ने 17 रनों से जीता मैच।
20 वर्ल्ड कप 2027 दावा: पूर्व भारतीय दिग्गज का दावा- ‘विराट-रोहित के बिना भारत 2027 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता’।
21 खेल विभाग में ईनाम: वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिका रावल समेत 3 खिलाड़ी खेल विभाग में OSD बने।
22 महिला हॉकी: महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने अचानक पद छोड़ा।

23 आज राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन पहली बार बतौर पीठासीन सभापति कार्यवाही का संचालन किया। हालांकि, उनका स्वागत करते समय सदन के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ ऐसी बात कही, जिस पर पूरे दिन चर्चा होती रही।
24 आईटीआर/केवाईसी: 1 जनवरी 2026 से पहले जरूरी काम कर लें, वरना ITR फाइलिंग, KYC में आएगी दिक्कत।
25 भारतीय वैज्ञानिक: देश का पहला मल्टीलेयर ग्लास सिरेमिक पैनल होगा; बुलेट प्रूफ पैनल बन रहा है, एके 47 की गोली भी नहीं भेद पाएगी।
26 ट्रेनिंग IAS: 600 ट्रेनी IAS भी उलझे; नहीं दे पाए राजनाथ सिंह के साधारण से सवाल का जवाब।
27 मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 4 दिन कोल्ड वेव का येलो अलर्ट।
28 ठगी का नया जाल: ‘5 रुपए का पुराना नोट दिखाओ और 21 लाख ले जाओ’ कहकर साइबर ठगी का नया जाल।
29 ब्लॉटिंग उपाय: AIIMS के डॉक्टर ने फूले हुए पेट (ब्लोटिंग) से निपटने के उपाय बताए।
30 शीतकालीन सत्र: संसद का शीतकालीन सत्र लाइव, वंदे मातरम पर चर्चा होगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी हिस्सा लेंगे।
31 चुनावी विवाद: ‘CJI के सामने EC ने खोला कच्चा चिट्ठा’ – मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) में नाम काटे जाने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सामने स्थिति स्पष्ट की। वहीं, अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि ईसीआई और भाजपा मिलकर लोगों के नाम काट रहे हैं।
32 ड्रग्स इनाम: हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स रखने वालों की जानकारी देने पर 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा।
33 राजद-चिराग विवाद: “किसके विधायक कब पलट जाएं?” – चिराग पासवान के दावे पर राजद की दहाड़, बिहार की सियासत गर्म।
34 सांसद का जवाब: सभापति द्वारा बोलने को कहने पर सांसद का जवाब, “मेरे पास पर्चा नहीं है”, सुनकर सब हंस पड़े।
35 एलपीजी प्राइस कट: उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एलपीजी की कीमतों में कटौती।
36 विश्व बैंक, IMF और एशियन डेवलपमेंट बैंक— कहाँ से लोन लेना है सबसे खतरनाक, वित्तीय विशेषज्ञों की राय।
37 जीडीपी पर सवाल: आईएमएफ़ ने भारत को ‘सी’ ग्रेड दिया, जीडीपी के आंकड़ों पर उठ रहे हैं सवाल।
38 वर्ल्ड कप 2027: ‘कोहली-रोहित के बिना 2027 वर्ल्ड कप नामुमकिन…’ – एक दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान।
39 IND vs SA 2nd ODI: ‘गंभीर नहीं सुधरे तो दूसरे ODI में फंस जाएगी टीम इंडिया!’ – टीम की संभावित कमज़ोरियाँ।
40 हरमनप्रीत कौर: क्रिकेट मैदान के बाद अब यहाँ इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत कौर।
41 ‘पावर कोच’: क्या होता है पावर कोच? आम कोच से कितना अलग होगा रोल, जिसे निभाने जा रहे रसेल।
42 रोहित-अफ़रीदी बहस: ‘सेब की संतरे से तुलना’ – रोहित शर्मा और शाहिद अफ़रीदी के छक्कों पर हो रही बहस।
43 पुतिन का भारत दौरा: मोबाइल किचन से पर्सनल बाथरूम तक! जानिए कितने लाव-लश्कर के साथ पुतिन भारत आ रहे हैं।
44 किम जोंग: बेटी संग नजर आए किम जोंग, महिला पायलटों का ऐसे बढ़ाया हौंसला।
=================








