अनुराग सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सम्मान घोषित, 31 साहित्यकार होंगे सम्मानित

रवि पुरोहित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 4 दिसंबर। अनुराग सेवा संस्थान लालसोट द्वारा अपनी स्थापना के इकतीस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘अनुराग-31’ के अंतर्गत अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान 2025 की घोषणा कर दी गई है। इस समारोह में 11 राज्यों के कुल 31 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान अर्पण समारोह 20 दिसम्बर को लालसोट में आयोजित किया जाएगा।
बीकानेर के रवि पुरोहित को ‘अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान’
मुख्य सम्मान: इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए बीकानेर के प्रतिष्ठित साहित्यकार रवि पुरोहित का चयन किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चयन का आधार: उनकी चर्चित काव्य कृति ‘आग अभी षेश है’ के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

pop ronak

पुरस्कार: सम्मान के तहत पुरोहित को नगद राशि, श्रीफल, शॉल, स्मृति चिह्न, सम्मान-पत्र और कलम से विभूषित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय पहचान: रवि पुरोहित इंटरनेशनल पोइटिक प्रोजेक्ट पॉलेण्ड में वर्ष 2017-18 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इससे पूर्व साहित्य अकादमी दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, और अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं।

अनुराग साहित्य श्री सम्मान’ और अन्य सम्मानित साहित्यकार
संस्थान के समारोह में पद्मश्री डॉक्टर रवीन्द्र कुमार (मेरठ) को साहित्य में उनके विशिष्ट अवदान के लिए अनुराग साहित्य श्री सम्मान -2025 से सम्मानित किया जाएगा। इनके अतिरिक्त, 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों में निम्नलिखित प्रमुख नाम शामिल हैं, जिन्हें सम्मान अर्पित किए जाएंगे.डॉ पदम सिंह पदम (मैनपुरी), डॉ रामकुमार घोटड़ (सादुलपुर, चूरू), डॉ. प्रबोध कुमार गोविल (जयपुर), डॉ अखिलेश निगम (लखनऊ), श्याम प्रकाश देवपुरा (श्रीनाथद्वारा), डॉ. आर पी सारस्वत (मुम्बई), अमर बानियां लोहारो (गन्तोक, सिक्किम), संतोष दास शास्त्री (नैनीताल, उत्तराखंड), एकता अमित व्यास (कच्छ, गुजरात), डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा (रायपुर, छत्तीसगढ़), शिव मोहन यादव (दिल्ली)

इसके अलावा, दौसा जिले से विनोद गौड, अनुराग प्रेमी, कृष्णा सैनी और बुद्धिप्रकाश महावर मन को विशिष्ट सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *